इन जांचों का नहीं देना होगा शुल्क
प्रोजेक्ट हेड निशांत के मुताबिक, यूनिट में सभी सीटी कंट्रास्ट के साथ और बगैर कंट्रास्ट दोनों तरह की जांचें होंगी। इनमें एंजियोग्राफी, चेस्ट, पेल्विस, अपर-लोअर एब्डोमेन, ट्रिपल फेज सीटी एब्डोमेन और इसकी एंजियोग्राफी, एंटेरोक्लाइसिस, नेक, ऑर्बिट्स, पैरा नेजल साइनस, स्पाइन (सर्वाइकल, डॉर्सल, लम्बर, सैक्रल), टेम्पोरल बोन, डेंटल, लिम्ब, लिम्ब सीटी एंजियो, इंटरवेंशन एफएनएसी, ट्रूकट बायोप्सी, इंटरवेंशन परक्यूटेनियस कैथेटर ड्रेनेज, ट्यूब प्लेसमेंट की जांच निशुल्क होंगी।
सालभर से भटक रहे थे मरीज
जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन सालभर पहले खराब हो गई थी। तब से मरीज सीटी स्कैन जांच के लिए भटक रहे थे। उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर मोटी रकम देकर जांच करानी पड़ती थी। मशीन स्थापित होने के बाद अब उनको जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।