फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं लाने होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगर आपके शैक्षिक समेत अन्य जरूरी प्रमाणपत्र डिजिलॉकर में सेव हैं तो पासपोर्ट बनवाने के लिए मूल प्रमाणपत्र साथ लेकर आने की जरूरत नहीं है। सीधे डिजिलॉकर से ही दस्तावेज पासपोर्ट कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने दी। बताया कि पेपरलेस वर्किंग के तहत यह नई व्यवस्था विदेश मंत्रालय ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मद नसीम के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा को डिजिलॉकर यानी डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक डिजिलॉकर के जरिए दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय डिजिलॉकर का विकल्प आने पर आधार, पैनकार्ड समेत अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर के जरिए खुद ही अपलोड हो जाएंगे। आवेदकों को मूल दस्तावेज साथ लाने की जरूरत नहीं है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली से जुड़े बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ के आवेदकों को राहत मिलेगी।
वर्चुअल डिजिटल लॉकर में लोगों को शैक्षिक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी समेत कई प्रमाणपत्र स्टोर करने की सुविधा है। यहां जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखा जा सकता है। डिजिलॉकर आधार कार्ड से लिंक होता है। लोगों को पासपोर्ट साथ रखने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

क्या है डिजिलॉकर
केंद्र सरकार के इंफॉर्मेशन एंड टेकभनोलॉजी मिनिस्ट्री की ओर से डिजिटल लॉकर या डिजिलॉकर तैयार किया गया है। इसे आधार संख्या से ऑपरेट किया जाता है। इसमें अपने कागजात, प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि को स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित दस्तावेज की पूरी जानकारी विकल्प में देनी होगी। जिसे वह ऑटोमेटिक डिटेक्ट कर सेव कर लेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक पासपोर्ट सेवा डिजिटल लॉकर से जुड़ने से प्रक्रिया और आसान हो गई है। इसके लिए आवेदकों को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक करके डिजिलॉकर में संरक्षित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्वीकृति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें