फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अब रेल यात्री 50 किमी के दायरे में यूटीएस एप पर कहीं से भी बुक कर सकेंगे रेल टिकट

Tue, 30 Jan 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भारतीय रेलवे के यूटीएस के जरिए अब तक पांच किमी दायरे में ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन रेलवे अब इसका दायरा बढ़ा दिया है। अब यात्री 50 किमी के दायरे में कहीं से भी इस एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्री भारतीय रेलवे के यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) एप के जरिये अब स्टेशन के 50 किमी क्षेत्र में टिकट ले सकेंगे। अब तक सुविधा स्टेशन से पांच किमी दायरे में ही मिलती थी। एप से टिकट बुक होने पर मोबाइल फोन पर मैसेज मिलेगा। इस टिकट पर कोई दूसरा यात्रा नहीं कर सकेगा। यात्रा खत्म होने के साथ टिकट भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे ने यह निर्णय रेल टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीबाड़ा रोकने के लिए लिया है। यूटीएस एप के जरिये रेलवे ने ऑनलाइन पेपरयुक्त टिकट बुक करने का विकल्प भी रखा है। इसके लिए यात्री को काउंटर से टिकट का प्रिंट लेना होगा। जंक्शन पर यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। टिकट बुक करने के लिए जंक्शन के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए गए हैं।

टिकट बुक करने के साथ यात्री को यह भी पता लग जाएगा कि ट्रेन समय पर आएगी या देरी से आएगी। अब यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर पर लाइन नहीं लगानी होगी। एक पीएनआर पर चार टिकट बुक किए जा सकेंगे। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पे-वालेट के जरिये किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें