टैम्पो पर कार्यवाही करते यात्री कर अधिकारी
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर यात्री कर अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने चेकिंग अभियान चलाते हुए चार टेंपो को सीज कर दिया। इन वाहनों का फिटनेस, बीमा और टैक्स दस्तावेज अधूरे मिले, जो कि सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे थे। अधिकारियों ने वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान खलबली मची रही। कई वाहन चालक यह देख मौके से ही वाहन घुमाकर वापस निकल गए।
अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस और बीमा के चलने वाले वाहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साथ ही ऐसे वाहनों के जरिए सरकार को होने वाले राजस्व का भी नुकसान होता है। यात्री कर अधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे समय पर टैक्स और बीमा का नवीनीकरण कराएं और नियमों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। संवाद