फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक ट्रेन में बरेली से औसतन 280 यात्री करा रहे सीट बुक
विज्ञापन

बरेली। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच सप्ताह में एक दिन चलने वाली 09076 मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। हर सप्ताह बरेली से ही इस ट्रेन में औसतन 280 टिकट बुक हो रहे हैं। ज्यादातर टिकट बुकिंग मुंबई, कोटा और वडोदरा के लिए हो रही है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मुश्किल होने लगा है।
बृहस्पतिवार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से 141, बरेली सिटी से 20 और बरेली जंक्शन से इस ट्रेन में 110 यात्रियों ने यात्रा की। बरेली के तीन स्टेशनाें से इस ट्रेन में एक दिन में 271 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। यह ट्रेन काठगोदाम से चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन पर ठहराव लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, हिंडन, गंगापुर, कोटा, रतलान, वडोदरा, सूरज, वापी, बोरवली होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जाती है। 26 दिसंबर, दो, नौ, 16 और 23 जनवरी को इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। हालांकि, बरेली होते हुए रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और बरेली से बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का भी संचालन होता है, लेकिन इन ट्रेनों के मुकाबले यात्री काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें