पास की दुकान में अंकित व सुनील कुमार काम रहे थे। अंकित व सुनील ने ही उसे घर भेजा था और कहा कि जो कागजात अमित व सावन ने दिए उनको जल्दी ले आओ। उन कागजात व आधार कार्ड की जरूरत है। वह चार दिन पहले अपने घर आया और बाद में अंकित त्रिपाठी भी अपने घर आ गया। वह रविवार रात ट्रेन से सभी कागजात लेकर प्रयागराज लौटकर घर जा रहा था कि पकड़ लिया गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि लेखपाल सावन जायसवाल गिरोह से संबंधित मुकदमों की विवेचना व गिरफ्तारी एसआईटी कर रही है। इसी सिलसिले में सचिन गोस्वामी की गिरफ्तारी की गई है। उसके पास से 12 आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इससे विवेचना और मजबूत होगी, आरोपियों की गर्दन पर शिकंजा कसेगा।