शाहजहांपुर जिले में हुई एक अजीबोगरीब वारदात में एक दम्पति ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी एक माह की बच्ची को गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने सोमवार को यहां बताया कि जलालाबाद थानाक्षेत्र के पुरैना गांव के पास 18 जनवरी की शाम को जमीन के नीचे से नवजात बच्ची की आवाज सुनकर लोगों ने खोदाई की और एक गड्ढे से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची के पिता शादाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बेटी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। किसी ने उसे जमुनिया कस्बे में रहकर दुआ-तावीज करने वाले अबरार नामक व्यक्ति के यहां ले जाने की सलाह दी।
तांत्रिक ने बच्ची को देखकर बताया कि उस पर किसी प्रेत का साया है। अगर जल्दी ही इसका उपचार नहीं कराया गया तो यह पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लेगी।