फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के खेत में जलाई गई पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से फसल अवशेष या पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसे दरकिनार कर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के खेत में गेहूं की पराली में आग लगा दी गई। धुएं के गुबार उठे तो आसपास के घरों और अपार्टमेंट में रह रहे लोगों का दम घुटने लगा। उन्होंने पराली जलाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल की करीब सौ बीघा जमीन पीलीभीत बाईपास पर रुद्राक्ष अपार्टमेंट के पास है। इसमें खड़ी गेहूं की फसल कटने के बाद
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पराली में आग लगा दी गई। खेत से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठीं तो आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। करीब तीन घंटे तक खेत में पराली जलती रही। इससे आसपास के घरों में धुआं भर गया।
इस बाबत जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के देवर प्रशांत पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने खेत कई सालों से डोहरा के रहने वाले विक्रांत को बंटाई पर दे दिया है। पराली जलाने के बारे में उन्होंने विक्रांत से पूछा था, लेकिन विक्रांत ने आग लगने के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन

फसल कोई हो, जलाने पर होगी कार्रवाई
प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह के मुताबिक, लोगों का मानना है कि सिर्फ धान की पराली जलाने पर ही कार्रवाई होती है, इसलिए गेहूं और अन्य फसलों के अवशेष वे जला देते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। फसल कोई भी हो, उसके अवशेष जलाने पर कार्रवाई के निर्देश हैं। जिला कृ षि अधिकारी के निर्देशन में टीमें गठित होती हैं, जो फसल अवशेष जलाने के प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति करती हैं।
गेहूं की पराली जलाने पर शासन से नहीं मिले हैं कार्रवाई के निर्देश
जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) धीरेंद्र चौधरी के मुताबिक शासन की ओर से सिर्फ धान की पराली अथवा अवशेष जलाने पर ही कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। गेहूं की पराली से भूसा बनता है। इसकी बिक्री कर किसान अतिरिक्त आय कर लेते हैं, लिहाजा उसे नहीं जलाते हैं। इसे जलाने को लेकर शासन से कोई दिशा निर्देश मेरे पास नहीं हैं। ऐसे में गेहूं की फसल के अवशेष जलाने पर कोई कार्रवाई की ही नहीं जा सकती है।
एसडीएम बोले : जांच कराकर वसूलेंगे जुर्माना
प्रकरण में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण की जानकारी से इनकार किया। कहा, फसल अवशेष जलाने पर कार्रवाई के जो निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाई गई है या फिर किन्हीं अन्य वजहों से आग लगी है, इसकी जांच कराई जाएगी। लेखपाल को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अगर पराली जलाने की पुष्टि हुई तो जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें