बरेली। देश-विदेश में शहर का नाम रोशन करने वाली मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा को शनिवार को पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। हाल ही में मलयेशिया में आयोजित 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रिदम ने 400 मीटर मिक्स रिले और 4x400 मीटर रिले में दो स्वर्ण व 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। इसमें पूनम शर्मा ने अपने मातृत्व और समर्पण से रिदम का हर कदम पर साथ दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक व पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने रिदम की उपलब्धियों की सराहना की और कोच अजय कश्यप को बधाई दी। संवाद
30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में पारस प्रथम
बरेली। जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन किया गया। इसमें 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में पारस प्रथम, माधव द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहे। 35 से 37 किलो ग्राम भार वर्ग में अंशु पहले, उत्कर्ष दूसरे व लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे।
47 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में जय गंगवार ने पहला, यश ने दूसरा, विशेष ने तीसरा स्थान जिला। 50 से 55 किलो में विमल प्रथम, कुनाल द्वितीय व आनंद तीसरे स्थान पर रहा। 55 से 60 किलो में संदेश पहले, विनय दूसरे व लव तीसरे स्थान पर रहे। 60 से 65 किलो में आदित्य ने पहला, सचिन ने दूसरा व पवन ने तीसरा स्थान कब्जा किया।
65 से 70 किलो में विष्णु प्रथम, शिवकुमार द्वितीय व अनमोल सिंह तृतीय रहे। 75 से 80 किलोग्राम में अनमोल ने पहला, आरूष ने दूसरा व रौबिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें प्रतियोगिता का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण आरएसओ जितेंद्र यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में धमेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अमित सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह मंयक कुमार, आशु मौजूद रहे। संवाद
आईएमएपीएल सीजन-6 का हुआ शुभारंभ
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमएपीएल सीजन-6 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगाशील खेल मैदान पर शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 20 फैमिली टीमें और चार महिला टीमों नेे प्रतिभाग किया। इसमें हुए 22 मुकाबलों में पहला शतक डॉ. महेश त्रिपाठी व दूसरा डॉ. सलिल बलदेव ने लगाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गंगाशील ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके गुप्ता, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, सचिव डॉ. रतन पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम, उपाध्यक्ष डॉ. डीपी गंगवार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. शालिनी माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं। संवाद