फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुई ‘नापतौल’, आज पुल शुरू कराएंगे पप्पू भरतौल

Tue, 16 Jan 2018 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली जनवरी से उद्घाटन का इंतजार कर रहा श्यामगंज फ्लाईओवर हो सकता है मंगलवार को चालू हो जाए। पुल का क्रेडिट लेने के लिए मची होड़ के बीच जनता के लगातार बढ़ते इंतजार को देखते हुए बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने घोषणा की है कि मंगलवार को वह खुद पुल का लोकार्पण करेंगे। मेयर उमेश गौतम ने भी एलान किया है कि वह पप्पू भरतौल के पुल का लोकार्पण करते वक्त मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

श्यामगंज फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने से पहले ही तय कर लिया गया था कि शहरवासियों को नए साल के तोहफे के तौर पर उसका पहली जनवरी को लोकार्पण किया जाएगा। पहली जनवरी को पुल चालू करने को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ा तो सेतु निगम के अफसरों ने भी उसका निर्माण इस समयसीमा में पूरा करने के लिए जान लड़ा दी। आखिरकार फिनिशिंग वर्क छोड़कर पुल का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया, लेकिन पहली जनवरी आई तो पुल का लोकार्पण क्रेडिट लेने की होड़ में फंस गया। सेतु निगम के अफसरों की ओर से भी एनओसी नहीं मिली। इसी बीच पुल के उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाए जाने की तैयारी शुरू हो गई, लेकिन उनका कार्यक्रम ही नहीं मिल पा रहा है। तब से अब तक पुल के लोकार्पण का काम टलता आ रहा है।
तैयार पुल को जनता के लिए न खोले जाने पर रविवार को सपाइयों ने भी यहां आकर हंगामा किया। सोमवार को विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह 11 बजे खुद श्यामगंज फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। हालांकि सेतु निगम अफसरों के अफसरों का कहना है कि पुल से संबंधित कई कार्य प्रगति पर हैं, इसे अभी सुरक्षा के चलते शुरू नहीं किया जा सकता है। निगम अफसरों ने बताया कि इसी सप्ताह ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे और पुल पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


खत्म होगा जनता का इंतजार...
श्यामगंज फ्लाईओवर पूरा होने के बाद भी शुरू नहीं हो पा रहा है। पुल शुरू न होने से लोग परेशान है, इसलिए मैंने खुद जनहित में पुल का लोकार्पण करने का फैसला किया है। - राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक 

पुल तैयार है, जनता आखिर कब तक इंतजार करेगी। मंगलवार को यह इंतजार खत्म हो जाएगा। मैं भी मौजूद रहूंगा और हमारे सभी सम्मानित विधायक भी पुल पर पहुंचेंगे। ट्रैफिक का आवागमन शुरू कराकर पुल जनता के खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें