घटना की जानकारी देते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
पहला फायर हुआ मिस, दूसरा दीवार में लगा
वकीलों का कहना है कि युवक ने पहला मिस फायर किया। इसके बाद दूसरा फायर किया जिसमें बचाव के लिए हाथापाई की वजह से गोली दीवार में लगी और अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। तीसरा फायर भी युवक करना चाहते थे। इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। एक युवक ने भागकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई और पकड़ा गया। घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है। इस घटना को लेकर एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
नशे में थे हमलावर
अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने चैंबर में अन्य क्लाइंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक आए और फाइल का मुआयना तुरंत करने के लिए बोलने लगे। अधिवक्ता ने उनको थोड़ी देर बैठने को कहा, जिस पर युवक चले गए। कुछ देर बाद चारों युवक नशे में आए और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। शुरूआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना कोर्ट परिसर से करीब 300 मीटर दूर बने अधिवक्ता के चैंबर पर हुई है।