फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढोंगी बाबा ने बदायूं के युवक से ठगे 15 लाख रुपये, बोला- सचिवालय में अच्छी पहचान, लगवा देंगे नौकरी

Fri, 10 Jan 2025 03:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं

सार

बरेली में महिला को बेटों की मौत का डर दिखाकर ठग वाला जालसाज विनय तिवारी बदायूं में भी ठगी कर चुका है। उसने युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के साधु वेशधारी विनय तिवारी ने केवल बरेली ही नहीं, आसपास के दूसरे जिलों में भी लाखों रुपये की ठगी की थी। अब बदायूं के युवक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि समीक्षा अधिकारी की नौकरी के नाम पर विनय ने 15 लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन


हरदोई के कोतवाली देहात में सरोजनी नगर निवासी विनय तिवारी को बिथरी पुलिस ने जेल भेजा है। उसने नरियावल निवासी महिला से लाखों रुपये के जेवर यह कहकर ठग लिए थे कि उनके बेटों की मौत होने वाली है। इन्हें बचाने के लिए जेवरों से सुरक्षा कवच बनाना है। अब बदायूं जिले के वजीरगंज कस्बे के निवासी सौरभ शंखधार ने बदायूं एसएसपी से शिकायत की है कि विनय तिवारी ने ही उनके साथ ठगी की है। 

ये भी पढ़ें- Shajahanpur News: जिसे प्यार से पाला, उसी को मार डाला, तलवार से काटी बेटी की गर्दन, हत्यारोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन


बताया है कि साधु उन्हें 2018 में बदायूं शहर में मिला था। सौरभ बदायूं की आदर्श नगर कॉलोनी में किराए पर रहते थे। मकान मालिक के बड़े भाई के घर में विनय तिवारी गीता पाठ कर रहा था। उसने सौरभ से कहा कि आप भी अपने घर पर गीता पाठ करवा लो। आपके घर में पितृ दोष है। तब उन्होंने भी अपने घर पर गीता पाठ करा लिया। विनय ने उनसे 60 हजार रुपये नगद लिए थे। 

विज्ञापन

इस तरह की ठगी
सौरभ ने बताया कि सात दिन बाद पाठ खत्म हुआ तो विनय ने कहा कि सचिवालय में उसकी अच्छी पहचान है। तुम्हारी नौकरी समीक्षा अधिकारी की नौकरी लगवा देंगे। हमें 15 लाख रुपये दो। सौरभ ने खेत बेचकर व उधार लेकर उसे 15 लाख रुपये दिए। समीक्षा अधिकारी का एक पेपर सौरभ ने बरेली में दिया था। 

ये भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: धोखे में मारा गया शिवचंद्र, दूसरे साधु ने बताई चौंकाने वाली बात, हालात कर रहे ये इशारा

बिना रिजल्ट आए ही विनय उनसे कहने लगा कि हमारे पास तुम्हारे फ्लैट की चाबी आ गई है। हालांकि आज तक न फ्लैट की चाबी मिली और न नौकरी। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो विनय तिवारी ने नंबर बंद कर लिया। काफी समय से वह उसकी तलाश कर रहे थे। अब अमर उजाला में उसकी गिरफ्तारी की खबर पढ़कर जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें