फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संपत्ति विवाद में मकान के बाहर फायरिंग कर फैलाई दहशत, आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े

Fri, 17 Feb 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रिठौरा कस्बे में नकाबपोश हमलावरों ने बुधवार रात एक मकान के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग करते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में जमीन के विवाद में दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश दबंगों ने एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। उन्होंने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। कैमरे तोड़ते हुए हमलावरों की वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। इस मामले में एक नामजद और पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


रिठौरा कस्बे के रहने वाले पातीराम गंगवार के कोई संतान नहीं थी। करीब दो साल पहले उनकी मौत हो गई। पातीराम गंगवार की पत्नी दुर्गादेवी ने अपनी संपत्ति की वसीयत नौकरानी नीलम देवी के नाम कर दी। इसको लेकर उनके रिश्तेदार रंजिश मानने लगे। दुर्गादेवी ने बताया जमीन न मिलने से नाराज रिश्तेदार आलोक ने बुधवार देर रात अपने साथियों के साथ घर के बाहर फायरिंग की। 

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

दबंगों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फायरिंग से मोहल्ले वाले दहशत में आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने से पहले ही दबंग फरार हो गए। बृहस्पतिवार को दुर्गादेवी नीलम के साथ थाने पहुंची। नीलम की तहरीर पर आलोक और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है। 

आरोपियों के चेहरे पर नकाब बंधा होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया, पहचान न होने पर उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया मामला जमीन के विवाद का है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें