जून 2018 से बीसलपुर में बेचा जा रहा है ये सीमेंट
व्यापारी पवन अग्रवाल की दुकान पर जून 2018 से ये पाकिस्तानी सीमेंट बेचा जा रहा है। 50 किलो वजन की सीमेंट की बोरी की कीमत 880 रुपये है। 20 किलोग्राम वजन की पुट्टी की कीमत 490 और 40 किलोग्राम वजन की पुट्टी की कीमत 880 रुपये हैं। सीमेंट सफेद रंग का है। इनकी बोरियों पर दाऊद खेल, जिला म्यान पाकिस्तान और मेड इन पाकिस्तान लिखा है।
प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच पूरी होने के बाद अगर अपराध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन मलिक सीओ
आज स्टेट टैक्स जीएसटी के उपायुक्त करेंगे जांच
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसकी स्टेट टैक्स जीएसटी के उपायुक्त हरेंद्र मिश्रा से जांच कराई जाएगी। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, उपायुक्त हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बीसलपुर जाकर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। यह चेक किया जाएगा कि इसमें कोई गैर कानूनी पहलू है या नहीं।
कोई गड़बड़ी नहीं, हर जांच को तैयार
हम सीमेंट के अधिकृत विक्रेता हैं। माह जून 2018 में उज्ज्वल डिस्ट्रीब्यूटर बरेली के प्रोप्राइटर सुमित कुमार से 50 हजार कीमत का पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी ली थी, जिसके बिल हमारे पास हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। हर तरह की जांच को तैयार हूं। - पवन अग्रवाल, सीमेंट व्यापारी
हम तो ढाई साल से बेच रहे ये सीमेंट
हम करीब ढाई साल से दुकान पर पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेच रहे हैं। इससे जुड़े समस्त कागजात भी हमारे पास हैं। बरेली और बीसलपुर के अलावा देश के अधिकांश अधिकृत सीमेंट विक्रेताओं की दुकानों पर पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेची जा रही है। पाकिस्तानी सीमेंट और पुट्टी बेचना कोई अपराध नहीं है।
- सुमित कुमार, प्रोप्राइटर उज्ज्वल डिस्ट्रीब्यूटर, बरेली