फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी करके पंडित नेहरू को पीएम बनाया गया : बीएल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वोट चोरी करके पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। सरदार पटेल को ज्यादा वोट मिले थे, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। 1975 में जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी को पद छोड़ने का आदेश दिया तो उन्होंने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। यही कांग्रेस का चेहरा है। ऐसे लोग भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर सर्किट हाउस में कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार कहते हैं कि पीडीए की सरकार अगली बार आएगी। यह कौन सा पीडीए फॉर्मूला है, किसी को पता नहीं। बात लोकसभा की करें तो यादव समाज के पांच सांसद बने हैं और वे एक परिवार के ही हैं। यानी यह परिवारवाद की राजनीति है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान की आड़ में राजनीति करना गलत है।
सर्किट हाउस में मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, पार्षद महेश राजपूत, प्रभुदयाल राजपूत व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिक्षकों की आत्महत्या पर बोले- मुझे जानकारी नहीं : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के टीईटी से संबंधित आदेश के बाद शिक्षकों द्वारा आत्महत्या करने के सवाल पर कहा कि यह शिक्षा विभाग का विषय है। हमें इसकी जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें