फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका सिटी और यूथ एफसी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन


बरेली। बरेली जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। झुमका सिटी और यूथ एफसी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
रविवार को दिन का पहला मुकाबला झुमका सिटी एफसी और अननोन एफसी के बीच हुआ। अननोन के नए खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। शहर की शीर्ष टीम को उन्होंने हाफ टाइम तक ड्रॉ पर मजबूर किया। हाफ टाइम के बाद झुमका के रोहित ने 40वें मिनट, उजैर ने 52वें मिनट और मानव ने अंतिम क्षणों में गोल कर अननोन को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला यूथ एफसी व मेडिको एफसी के बीच में खेला गया। इसमें भी पहला हाफ ड्रा रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाते हुए, मजबूत चुनौती पेश की। यूथ एफसी के उज्ज्वल ने 40वें, शान ने 48वें और तन्मय सोनी ने 52वें मिनट में गोल करके यूथ को 3-0 से बढ़त दिलाई। अंत में मिली पेनल्टी को भी मानवेंद्र ने गोल में तब्दील करके टीम को 4-0 से विजेता बनाया।
विज्ञापन

इस दौरान अमरजीत सिंह बक्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात कुमार मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका सुखराम, महेश चंद्र, पुनीत पवार ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें