फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराकर फंसे पंडित केके शंखधार, युवती ने लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत

Sun, 18 Aug 2024 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पंडित केके शंखधार पर दूसरे समुदाय की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि केके शंखधार ने मारपीट कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और शादी करा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पंडित केके शंखधार पर मारपीट कर जबरन धर्म परिवर्तन व शादी कराने के आरोप लगाए गए हैं। एक युवती ने आईएमसी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी आवास पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत निवासी युवती शनिवार को आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी के साथ एसएसपी आवास पर पहुंची। उसने एसएसपी को बताया कि वह उत्तराखंड में एक कंपनी में काम करती थी। वहां काम करने वाले युवक ने नाम निहाल खान बताया और प्रेमजाल में फंसा लिया।

युवक ने कई बार युवती से संबंध बनाए। आरोपी 10 जुलाई को उसे बरेली लाया और रिश्तेदारी में ले जाने की बात कहकर अगस्त्य मुनि आश्रम में ले गया। वहां पंडित केके शंखधार और उनके साथी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद कर पीटने का आरोप 
आरोप लगाया कि शंखधार ने उसकी पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने जबरन शादी कराई। किसी से कुछ कहने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।

अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार ने बताया कि हमारे पास वीडियो और सभी साक्ष्य मौजूद हैं। शादी कराने को वह लोग हमारे पास स्वयं आए थे, हम उन्हें जानते भी नहीं थे। बालिग होने के प्रमाणपत्र देखने के बाद विधिवत संस्कार कराए गए। पुलिस जांच करेगी तो साक्ष्य उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें