शत प्रतिशत बसें ऑनरोड रखने का आदेश
सेवा प्रबंधक धनजीराम ने रीजन के चारो डिपो के एआरएम को शत प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने का आदेश दिया है। इस संबंध में शनिवार को बरेली, रुहेलखंड, बदायूं व पीलीभीत डिपो के एआरएम की ओर से रीजनल वर्कशॉप रिपोर्ट भी भेज दी गई है। एआरएम ने अपने-अपने डिपो क्षेत्र के रूटों और बसों के अतिरिक्त फेरों की सूचना भी दी है।
चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मियों को प्रोत्साहन राशि
18 अगस्त से एक सितंबर तक ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के साथ सभी कर्मचारियों को रोडवेज प्रोत्साहन राशि देगा। चालक-परिचालकों के लिए 4,500 किमी चलने पर तीन हजार, 4,200 किमी पर 2,250 और 3,900 किमी पर 1,500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इससे अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ कम से कम 64 फीसदी लोड फैक्टर की शर्त होगी। वर्कशॉप कर्मियों को 15 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। 14 दिन पर एक हजार और 13 दिन ड्यूटी करने पर 800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।