बीएलओ के पास जमा करें दावा-आपत्ति
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए प्रपत्र दो पर आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसी तरह मतदाता सूची में दर्ज नाम में यदि कोई त्रुटि है तो संशोधन के लिए प्रपत्र-तीन पर आवेदन किया जाएगा। कोई व्यक्ति अपात्र है और वह अपना नाम कटाना चाहता है तो उसे प्रपत्र-चार पर आवेदन भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा।
चुनाव आयोग में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग
वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसाइटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार सक्सेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि चुनाव आयोग अपने कर्मचारियों की नियुक्ति करे। उन्होंने कहा कि देश के किसी न किसी राज्य में हर साल चुनाव होते हैं। मतदाता सूची को दुरुस्त करने सहित अन्य कार्य भी किए जाते हैं। अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से उन विभागों से जुड़े काम प्रभावित होते हैं। निष्पक्षता के लिए भी जरूरी है कि प्रशिक्षित कर्मचारी ही चुनाव कराएं।