विभिन्न रंगों के मंगाए गए हैं मतपत्र
दिल्ली से लगाए गए मतपत्र पंचायत के पदों के अनुसार विभिन्न रंग के हैं। सफेद रंग का मतपत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए है, जबकि प्रधान पद के लिए मतपत्र हरे रंग का है। बीडीसी पद के लिए नीला और सदस्य जिला पंचायत पद के लिए गुलाबी है। यह मतपत्र चार से 45 चिह्न वाले मंगाए गए हैं। खास यह है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 10.55 लाख मतपत्र कम मंगाए गए हैं।
इस बार 13.28 लाख अधिक मतपत्रों से होगा मतदान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 13.28 लाख मतपत्र अधिक प्रयोग किए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में कुल 91.22 लाख मतपत्रों से मतदान कराया गया था। लेकिन, इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में 23,38,753 मतदाता थे, जबकि इस बार 24 लाख से अधिक वोटर हैं।