बैंक में चालान फार्म जमा करने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज यानी शनिवार से नामांकन शुरू हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा जिसके लिए 18 जिलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
बरेली में प्रथम चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को दावेदारों की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।सुबह 8 बजे से शुरू हुई नामांकनप्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में और प्रधान व अन्य पदों के लिये ब्लॉक मुख्यालय पर दावेदार पहुंच गए है।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी को मास्क लगाकर ही नामांकन रूम में जाने दिया जा रहा है लेकिन सामाजिक दूरी नहीं दिख रही है। उधर, एसबीआई में चालान जमा करने वालों की लंबी कतार लगी हुई है।
दोपहर 2 बजे तक 267 दावेदारों ने जिला पंचायत सदस्य की 60 सीटों के लिए नामांकन कराया है।