फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 03 Apr 2021 01:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

  • चार वकीलों और एक इमाम द्वारा दी गई तहरीर।
  • आईपीसी की धारा 295-ए के तहत दर्ज की गई एफआईआर।
  • रिजवी ने कुरान की कुछ आयतों को हटाने के लिए खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरान की कुछ आयतों को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में चार वकीलों और एक इमाम द्वारा दी गई तहरीर के बाद गुरुवार की शाम वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन निवासी वकील इम्तियाज अली खां, एजाज हसन खां, अजमल हसन खां,  एनी इरशाद और नूरी मस्जिद इमाम मौलाना शरीफ ने संयुक्त रूप से 17 मार्च को थाना सदर बाजार में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी थी। 

इसमें आरोप था कि वसीम रिजवी पर कई आपराधिक केस चल रहे हैं। कुछ केस में सीबीआई भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अपनी सोची समझ रणनीति के तहत सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर न्यूज चैनल और समाचार पत्रों में साक्षात्कार देकर देश में धार्मिक उन्माद और अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कुरान में किसी तरह की फेरबदल और किसी भी भाग या अंश को समाप्त नहीं किया जा सकता। तहरीर के आधार पर गुरुवार शाम थाना सदर बाजार में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। उनके बयानों को सुना जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें