संजय कम्युनिटी हाल में सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन कल्चरल एसोसिएशन समारोह समिति, वतन सेवा समिति, रोटरी क्लब बांस बरेली व कौमी एकता एसोसिएशन की ओर से किया गया। इसमें जश्ने आजादी पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें छात्र छात्राओं ने लोक गीत, देश भक्ति, लोक नृत्य, कव्वाली की प्रस्तुतियां कीं। जिसमें भगवान शंकर, मां गंगा, कृष्ण सुदामा की झांकी, बेटी बचाओ पर आधारित नृत्य नाटिक प्रस्तुत किए। इस बीच बेटी बचाओ की शपथ भी ली गई। समापन समारोह में पुरस्कार पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने पुरस्कार बांटे गए। अध्यक्षता एसआरएमएस के प्रबंध निदेशक आदित्य मूर्ति ने की। फन सिटी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने धन्यवाद और संचालन सुनील धवन ने किया। इससे पहले सिद्धि विनायक ग्रुप के चेयरमैन अनुपम कपूर ने दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन किया। अध्यक्षता सीएल शर्मा ने की। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थाध्यक्ष जेसी पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
‘टूटा आईना’ का मंचन
बरेली। पांचाल महोत्सव में ‘टूटा आईना’ नाटक का मंचन पुष्पांजलि जन कल्याण समिति कानपुर की ओर से वीरेंद्र यादव के निर्देशन में किया गया। जिसमें प्रगति एवं नारी सशक्तिकरण के बीच राजपथ पर दिशाहीन नारियों की त्रासदी का खाका खींचा गया है। जो चिंतन को मजबूर करता है। इसमें ज्योति कालेज के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता संस्था संरक्षक राजेन विद्यार्थी ने की।