फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाकिस्तानी मूल की शुमायला की खुली फाइल, जांचे गए अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाली पाकिस्तानी मूल की शुमायला खान को बर्खास्त तो कर दिया गया, पर अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस बीच प्रशासन ने भी शुमायला खान को लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एडीएम सिटी सौरभ दुबे और सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पड़ताल की। बीएसए समेत संबंधितों से बर्खास्त शिक्षिका के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

रामपुर का मूल निवास प्रमाण पत्र लगाकर भारत की नागरिकता का फर्जीवाड़ा करने वाली शुमायला खान ने करीब 10 साल पहले फतेहगंज पश्चिमी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में बतौर सहायक अध्यापक नौकरी हासिल की थी।
शिकायत होने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई। बेसिक शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया। इसके बावजूद पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर सकी कि शुमायला देश में है भी या नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें