फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस जिले में 135 शत्रु संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों का मालिकाना हक खारिज, 85 पर चल रही कार्रवाई

Tue, 17 Feb 2026 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में कुल 220 शत्रु संपत्तियां हैं। जिला प्रशासन ने अब तक 135 संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों के नाम खारिज कर दिया है। शेष पर कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शत्रु संपत्तियों के मूल्यांकन और उनको सरकार के अधीन करने का काम अभियान की तरह चल रहा है। राजस्व अभिलेखों से 135 संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों का मालिकाना हक खारिज हो गया है। अब अन्य 85 संपत्तियों के संबंध में कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


10 फरवरी को हुई जिला मूल्यांकन समिति (डीवीसी) की बैठक में साफ हुआ था कि जिले में 220 शत्रु संपत्तियां हैं। जिला प्रशासन ने अब तक 135 संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों के नाम खारिज कर राजस्व अभिलेखों में अभिरक्षक शत्रु संपत्ति भारत सरकार मुंबई के नाम कर दिया है। शेष 85 शत्रु संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों के नाम खारिज होने बाकी हैं। डीवीसी ने 114 संपत्तियों के चिह्नीकरण व मूल्यांकन की कार्रवाई भी पूरी कर दी है। 106 संपत्तियों का मूल्यांकन बाकी है। 

सदर तहसील में शत्रु संपत्तियां 
सर्वाधिक 129 शत्रु संपत्तियां सदर तहसील और 71 आंवला में हैं। सदर तहसील में अभी 84 संपत्तियों से पाकिस्तानी नागरिकों का मालिकाना हक खारिज नहीं हो सका है। प्रभारी अधिकारी सौरभ दुबे ने बताया कि जिले में मौजूद 220 में से 177 संपत्तियों को अभिरक्षक शत्रु संपत्ति (भारत सरकार) मुंबई के नाम से निहित करने के संबंध में आदेश लखनऊ कार्यालय से प्राप्त हुए हैं। इसमें 135 संपत्तियों का अमल-दरामद कर भी दिया गया है। अन्य पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 64 शत्रु संपत्तियां
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने जोन प्रथम व द्वितीय के कर अधीक्षक मुन्ना राम और जोन तीन व चार के कर अधीक्षक राम सेवक राम को शत्रु संपत्ति के संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने कर अधीक्षकों से कहा है कि निगम क्षेत्र में स्थित 64 शत्रु संपत्तियों की सूची उन्हें 10 फरवरी की बैठक में मिली है। इनका मौका मुआयना कर निगम के अभिलेखों में अभिरक्षक शत्रु संपत्ति (भारत सरकार) मुंबई के नाम से अमल-दरामद की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें