उर्स-ए-नूरी नौ जुलाई को, तैयारियों के लिए हुई बैठक
बरेली। दरगाह आला हजरत पर 44वां उर्स-ए-नूरी नौ जुलाई को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में सोमवार को दरगाह स्थित जामिया आला हजरत में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान संस्था के निदेशक नबीरा-ए-आला हजरत मुफ्ती मोहम्मद फैज रजा खान अजहरी ने सभी रजाकारों को अभी से तैयारियों में जुटने के लिए कहा। इस मौके पर मरकजे अहल-ए-सुन्नत दरगाह आला हजरत के बुजुर्ग मौलाना तौसीफ मियां ने संदेश जारी करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने इस देश कि हिफाजत के लिए बेमिसाल कुर्बानियां पेश की हैं।
इसलिए हमारे देश की तरफ जो भी निगाहें टेढ़ी करेगा या इसकी एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा उसे भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने पाकिस्तानी फौज के प्रमुख तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को चेतावनी देते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की जमीं से भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को रोकें। एक दिन खुद पाकिस्तान को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संवाद