फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के चुनाव में हस्तक्षेप न करे पाकिस्तान : शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पूर्व पाकिस्तानी मंत्री के माध्यम से भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है, मगर भारत का मुसलमान और यहां की आम जनता पाकिस्तान की साजिश को नाकाम बना देंगे। भारत का चुनाव हमारा अंदरूनी मामला है इसमें हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए हस्तक्षेप किया है। उसी बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हो रहे है। भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जो निष्पक्ष चुनाव करा रही है। रह गई मुसलमानों की बात तो पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों की वकालत बंद कर दे। भारत में मुसलमान स्वतंत्र है, हम मुसलमानों के मसले को अपनी सरकारों के सामने प्रमुखता से उठाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें