बरेली। पंजाब के शंभू में चल रहे किसान आंदोलन के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रेनों के डायवर्जन और लेटलतीफी के कारण बरेली से चंडीगढ़, अंबाला, पठानकोट, बठिंडा और जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या में 25 फीसदी तक की कमी आई है। शुक्रवार को भी 14 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। 18 ट्रेनों ने यात्रियों को 14 घंटे तक इंतजार कराया।
आंदोलन 17 अप्रैल से चल रहा है। इसके बाद से ही पंजाब और जम्मू की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया हुआ है। फास्ट, सुपरफास्ट के अलावा विशेष ट्रेनें भी इंतजार करा रही हैं। शुक्रवार को 20506 राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस सात घंटे, 05116 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन सात घंटे, 05301 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन पांच घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार घंटे, 05049 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 14 घंटे, 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस चार घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सात घंटे, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर विशेष ट्रेन तीन घंटे, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से बरेली पहुंची।
चार मई तक 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12237 बनारस-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15652 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 12355 पटना- जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस, 12407 न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15933 न्यूतिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस का संचालन चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सानेहवाह- सरहिंद होकर किया जाएगा।