फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबाव बनाकर कर्मचारियों से कराया जा रहा कैरिज लाइन पर पेंटशॉप का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर स्थित रेलवे कारखाना में शनिवार को मरम्मत के दौरान कोच में आग लगने से झुलसी महिला कर्मचारी निर्मला देवी की हालत में अब सुधार है। इधर, रविवार को रेलवे यूनियनें कारखाना में मानकों की अनदेखी और कर्मचारियों पर दबाव बनाने के विरोध में लामबंद होती नजर आईं। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि कारखाना में पिछले कई दिनों से दबाव बनाकर कर्मचारियों से कैरिज लाइन पर पेंटशॉप का काम कराया जा रहा है। सोमवार को कर्मचारी नेता मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सहायक कारखाना प्रबंधक द्वितीय कर्मचारियों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। नियमानुसार कोचों में कैरिज लाइन पर पेंट का काम नहीं हो सकता। यहां सीटों को बदलने, वेल्डिंग आदि समेत हार्ड काम ही होते हैं। पेंट व अन्य केमिकल्स से संबंधित काम के लिए पेंटशॉप है। त्योहारी सीजन पर रेलवे अतिरिक्त विशेष सवारी गाड़ियों का संचालन करेगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोचों की मरम्मत के लिए कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। समय बचाने के लिए एक ही लाइन पर सभी काम करा दिए जा रहे हैं। इसी कारण हादसा हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंडी आरडी शर्मा का कहना है कि सोमवार को प्रतिनिधि मंडल मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलेगा। इधर, आगे की रणनीति तय करने के लिए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस (मान्यता प्राप्त) ने भी रविवार को बैठक की। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने तक वह शांत नहीं बैठेंगे। मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही हादसा का कारण स्पष्ट हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें