फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुसाइड नोट में लिखा दर्द सूदखोरों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो दबंगों ने युवक पर रुपये देने का दबाव बनाया। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के करीब डेढ़ महीने बाद सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुर्खा आरके पुरम निवासी पूजा कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह मायके गई थीं। 27 जनवरी की रात अपने पति राजीव को कई बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की। पड़ोसी नीतू को देखने भेजा तो राजीव का शव घर में पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन

जानकारी पर पूजा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजीव का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पूजा ने डायरी देखी तो राजीव की ओर से लिखा गया सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में विष्णु श्रीवास्तव और नंदू श्रीवास्तव पर प्रताड़ित करने का आरोप था। राजीव ने लिखा कि विष्णु और नंदू रुपये को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। दोनों से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी थी। राजीव दोनों को कई बार रुपये दे चुके थे, उनके साले ने भी बहनोई को परेशान देखकर इन्हें रुपये दिए थे। इसके बाद भी विष्णु और नंदू रुपये वसूलने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें