फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बाइक से ड्यूटी जाते पीएसी जवान की मांझे से गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 May 2020 04:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में पीएसी जवान की मांझे से गर्दन कट गई। जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह आठवीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त आरक्षी जसवीर मोटरसाइकिल से अपने आवास से पीएसी वाहिनी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में श्यामगंज ओवरब्रिज पर उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। 

इससे उनके गले में लगभग एक सेंटीमीटर घाव हो गया। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है। 

इस बारे में आरक्षी के भाई ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। पीएसी की ओर से इस तरह खतरनाक मांझा बनाने बेचने व पतंग उड़ाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए डीएम व एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें