बरेली। रविवार सुबह आठवीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त आरक्षी जसवीर मोटरसाइकिल से अपने आवास से पीएसी वाहिनी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में श्यामगंज ओवरब्रिज पर उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। इससे उनके गले में लगभग एक सेंटीमीटर घाव हो गया। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है। इस बारे में आरक्षी के भाई ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। पीएसी की ओर से इस तरह खतरनाक मांझा बनाने बेचने व पतंग उड़ाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए डीएम व एसएसपी को पत्र लिखा जायगा।