मीनू हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
शानू कार डेंटर के तौर पर काम करता है, जबकि जतिन प्राइवेट एम्बुलेंस का कर्मचारी है जो नशे के इंजेक्शन के इस्तेमाल की जानकारी रखता है। इन लोगों ने रवि से मीनू की हत्या का सौदा आठ लाख रुपये में किया था। प्लॉट बेचने वाले बनकर ये लोग मीनू से मिले थे और सात बार जहरीला इंजेक्शन लगाकर कार में ही मीनू की हत्या कर दी। इसके बाद शानू और जतिन फरार हो गए थे। रवि बेहोश होने का नाटक कर वहीं पड़ा रहा। रवि अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।