अविवाहित थे अंकुर, परिवार ने पहचाना शव
पिता राकेश कुमार और भाई अंजू कुमार मुजफ्फरनगर से मीरगंज थाना पहुंचे और शव अपने बेटे का बताकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।अंकुर की शादी नहीं हुई थी। अंकुर यहां कैसे आए और ट्रैक पर किस तरह से कटकर उनकी मौत हुई, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि अंकुर अगर अवकाश लेकर घर जा रहे थे तो भी वह ट्रेन से कैसे गिरे और कट गए। मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मी से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस के अलावा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पीएसी के आरक्षी अंकुर कुमार का शव मीरगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्राथमिक तौर पर इसे हादसा ही माना जा रहा है। परिवार को सूचना दी गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।