फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
आक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
यूबी एरिया के जीओसी, सीओएस एमजी मेड और हॉस्पिटल कमांडेंट ने कराया शुभारंभ
विज्ञापन

बरेली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के तहत ऑक्सीजन की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए सेना ने मिलिट्री हॉस्पिटल में छह हजार लीटर की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट (एलएमओ) स्थापित किया है। तीन नवंबर को प्लांट का उद्घाटन सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद हवलदार गुलफाम सिंह की पत्नी वीर नारी विमला देवी ने किया।
सेना के अनुसार लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सेना की ओर से कई स्थानों पर प्लांट स्थापित किए गए हैं। यूबी एरिया के जीओसी ने कहा कि कोरोना के दौरान सभी अस्पतालों ने कोरोना पीड़ित मरीजों की देखभाल पूरे मनोयोग से की। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति की चुनौती से निपटने के लिए सेना ने प्लांट की स्थापना की है ताकि मरीजों की देखभाल में कोई कमी न रहे। बरेली में तीन नवंबर को मिलिट्री हॉस्पिटल में स्थापित प्लांट का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों के अनुसार मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में वीर नारी पिंकी मेहरा के साथ डिप्टी जीओसी और एसटीएन कमांडर यूके सब एरिया, एमएच कमांडेंट में दो एलएमओ प्लांट का उद्घाटन किया गया। एमएच रुड़की में वीर नारी शहीद कैप्टन राधाकृष्ण जोशी के साथ रुड़की स्टेशन मुख्यालय के स्टेशन कमांडर ने किया। इस दौरान सभी वीर नारियों को सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें