बरेली। तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय में करीब पांच माह पहले लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का सेंसर खराब हो गया है। इसे बदलने के लिए सोमवारको गुजरात से इंजीनियर आएंगे।
सीएमएस डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि पिछले दिनों डीएम मानवेंद्र सिंह के निरीक्षण के दौरान प्लांट नहीं चल सका था। इस पर निर्माणदायी संस्था को पत्र लिखकर प्लांट का संचालन करने को कहा गया। संस्था के कर्मचारी ने जांच की तो पता चला कि सेंसर खराब हो गया है। उसकी वारंटी अवधि भी समाप्त हो चुकी है। लिहाजा नया सेंसर खरीदने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया। मंजूरी मिलने के बाद एलएनटी फर्म को सेंसर का ऑर्डर दिया गया है। सोमवार को सेंसर साथ लेकर गुजरात से इंजीनियर आएंगे।