फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने उतरे मालिक के बेटे की मौत, दो युवकों की हालत गंभीर

Wed, 10 May 2023 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव भीमपुर अख्तर नगर में मैंथा टैंक की सफाई करने उतरे मालिक के बेटे की जहरीली गैस से मौत हो गई। दूसरा बेटा व एक अन्य बेहोश हो गया। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव भीमपुर अख्तर नगर में मैंथा टैंक की सफाई करने उतरे तीन युवक जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को टैंक से बाहर निकाला गया। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव भीमपुर अख्तर नगर में रामबहादुर का मैंथा का प्लांट हैं। बुधवार सुबह उनके दो बेटे जमुना प्रसाद और देवेंद्र अपने एक साथी दीपक के साथ टैंक की सफाई करने उतरे थे। जब काफी देर तक तीनों बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने टैंक में झांक कर देखा। टैंक में तीनों बेहोश पड़े थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

दीपक की हालत गंभीर 

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को टैंक से बाहर निकाला। जमुना प्रसाद (22) की मौत हो चुकी थी। जबकि उसका भाई देवेंद्र व दीपक को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया। दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देवेंद्र का उपचार आंवला के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। वहीं जमुना प्रसाद की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से पिता को भी गहरा सदमा लगा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें