फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानों की मरम्मत कराई तो पास ही दूसरे और हो गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज पर खतरनाक गड्ढे होने का सिलसिला थम नहीं रहा। पीडब्ल्यूडी ने कुछ दिन पहले पैच बनवाए थे लेकिन उसके पास फिर से दूसरे गड्ढे हो गए हैं। इनकी भी सरिया और लोहे का जाल बाहर दिखाई देने लगा है। इससे यहां फिर से हादसे की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज पर बार-बार गड्ढे हो रहे हैं। पिछले साल भी गड्ढों को भरने के लिए आठ से दस लाख रुपये खर्च हुए थे लेकिन कुछ दिन बाद फिर से गड्ढे हो गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस संबंध में सेतु निगम को यह लिखित आपत्ति भी दे चुके हैं कि इस ओवरब्रिज को बनाने में तकनीकी गड़बड़ी है। इस वजह से बार-बार ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इस बार फिर से हार्टमन में उन गड्ढों के पास में फिर से दूसरे गड्ढे हो गए हैं, जहां पीडब्ल्यूडी ने पहले मरम्मत कराई थी। यह गड्ढे भी इतने गहरे हैं कि इनके अंदर बिछा लोहे का जाल भी निकल आया है। इससे फिर से इस पर गुजरने वाले वाहन चालकों की जिंदगी खतरे में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

हार्टमन पुल पर बार-बार गड्ढे क्यों हो रही है। अधिकारियों की टीम भेजकर इसे चेक कराया जाएगा। यह दिक्कत जल्द दूर कराई जाएगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें