एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर साल भर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए। बरेली सबसे अधिक अंकाें के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा। सेपक टाकरा महिला और पुरुष टीम ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड जीतकर नाम रोशन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्र म भी हुए। मुख्य अतिथि गुरु घासीराम यूनिवर्सिटी विलासपुर के पूर्व कुलपति प्रो. एमएसके खोखर रहे।
सेपक टाकरा पहली बार नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलाें में शामिल हुई थी। बरेली की महिला और पुरुष टीम ने अन्य विश्वविद्यालय की टीमों को धूल चटाकर ट्राफी जीती। इस खेल के दस खिलाड़ियों को 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। रजत पदक जीतने वाले में एसकेएस डिग्री कॉलेज च्योटीपुरा अमरोहा की ज्योति ने हैमर थ्रो में 10 हजार रुपये और बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले अब्दुल रज्जाक कॉलेज जोया अमरोहा के सेहरान संधू को साढ़े सात हजार रुपये की धनराशि दी गई। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्वारा प्रमाण पत्र पाने वाले चार छात्राें को प्रो. नीलिमा गुप्ता द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. खोखर ने छात्राें को बधाई दी। क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम में डॉ. संतोष अरोरा, आलोक श्रीवास्तव, तरुण राष्ट्रीय, जेएन मौर्य, हेम गौतम, ओपी मिश्रा, संजीव कुमार, आदर्श गंगवार, सुधांशु शर्मा, अनिल कुमार, सोहन लाल, जहीर अहमद व अन्य का सहयोग रहा।
ओवरऑल चैंपियन टीमें
खेल पुरुष विजेता टीम महिला विजेता टीम
बैडमिंटन रजा कॉलेज, रामपुर एसएम कॉलेज, चंदौसी
एथलेटिक्स अब्दुल रज्जाक, जोया बीडीएम मंडी, धनौरा
शतरंज जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर ---
टेबिल टेनिस रुहेलखंड विश्वविद्यालय एसआरएस कॉलेज बरेली
हैंडबॉल बरेली कॉलेज बरेली कॉलेज
क्रिकेट केजीके कॉलेज, मुरादाबाद -----
कबड्डी जेएसएच कॉलेज, चांदपुर आरबीडी बिजनौर
बास्केटबॉल वर्धमान कॉलेज, बिजनौर -----
खो- खो वर्धमान कॉलेज, बिजनौर वर्धमान कॉलेज, बिजनौर
वालीबॉल एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद
फुटबॉल जीएफ कॉलेज, शाहजहांपुर बरेली कॉलेज
नेटबॉल --- बरेली कॉलेज
अंक के आधार पर खेल में बेस्ट कॉलेज
कॉलेज महिला पुरुष
रुहेलखंड विवि -- 11
बरेली कॉलेज 21 8
वर्धमान कॉलेज 4 10
आरबीडी 8 --
जीएफ कॉलेज -- 10
अब्दुल रज्जाक --- 8