फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, डीएम से की वार्ता

Fri, 15 May 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन का धरना चौथे दिन भी केसर चीनी मिल के प्रशासनिक भवन के सामने जारी रहा। किसानों ने एकजुट होकर बकाया गन्ना मूल भुगतान अदा न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

वहीं, डीएम अविनाश कुमार सिंह ने धरने पर बैठे किसानों से बृहस्पतिवार को फोन पर वार्ता की। डीएम के बुलावे पर बरेली पहुंचे किसानों के प्रतिनिधिमंडल से डीएम ने गन्ना विभाग के अफसर, एसडीएम की मौजूदगी में वार्ता की।
डीएम ने बताया कि केसर चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर की जमीन को यूपीसीडा मेगा फूड पार्क के लिए खरीद रहा है। इसी बजट से बकाया भुगतान कराया जाएगा। शेष रकम को अदा करने के लिए भी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जाजूनागर मे चीनी मिल की जमीन है। इसे भी बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को आदेश दिए कि चीनी मिल इस जमीन को न बेच पाए उसकी गाटा संख्या किसानों से लेकर उप निबंधक कार्यालय को भी सूचित किया गया है। किसानों ने बताया चीनी मिल प्रबंधन ने नैनीताल रोड पर जो मार्केट बनाया है उसको भी कुर्क किया जाए।
किसानों के मुताबिक, डीएम ने शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचने का आश्वासन दिया है। किसानों के प्रतिनिधि मंडल में रवि ढाका, चौधरी जगत सिंह, राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना, धीरेंद्र राठी, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें