गुलड़िया। गांव गुरुगांव के पास सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर चालक और उसका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के बिजनेस अपने भतीजे अमन (10) संग ट्रैक्टर पर सवार होकर धौरेरा गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गुरुगांव के पास सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। चालक बिजनेस ट्रैक्टर से कूद गया लेकिन अमन नहीं कूद सका। वह ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। बिजनेस समेत ग्रामीणों ने मशक्कत से अमन को निकाला। घायल हुए चाचा-भतीजे को रामनगर पीएचसी भेजा। वहां से बरेली रेफर किया गया है। अमन की हालत नाजुक है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया था।