फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने तो वरना मार देंगे

Thu, 17 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में कथित छात्रनेताओं की दादागीरी चरम पर है। बुधवार को अपने आप को छात्रनेता कहने वाले एक नकलको पकड़ा गया तो वह शिक्षक के साथ बदसलूकी करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।  नाराज शिक्षक संघ ने परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जैसे तैसे मामले को संभाला।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में पहली पाली में एमए की परीक्षा दे रहे छात्रनेता आकाश कुमार को नकल के साथ शिक्षक पवन शर्मा ने पकड़ा। इस पर वह भड़क उठा। छात्रनेता ने शिक्षक को अपशब्द कहने के साथ ही जान से मारने की भी धमकी दे डाली। काफी देर तक हंगामा चलता रहा लेकिन व्यवस्था को संभालने के लिए कोई नहीं आया। इस बीच आरोपी छात्रनेता कॉपी छोड़कर भाग निकला। हालांकि कैंपस में पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद पीएसी और पुलिस लगा दी गई।

गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुए शिक्षक
शिक्षक के साथ बदसलूकी किये जाने की सूचना मिलने पर शिक्षक संघ ने भी कड़ा विरोध जताया। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने बैठक की रणनीति बनाई। इसमें शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने परीक्षा के बहिष्कार की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक छात्र की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह परीक्षा नहीं होने देंगे। दूसरी तरफ सुबह दस बजे बैरियर के पास परीक्षार्थी भीतर जाने के लिए इंतजार करते रहे। शिक्षकों ने सभी को बाहर रोक रखा था। उनका कहना था कि कोई भी भीतर नहीं जाएगा। इसी दौरान एसपी सिटी समीर सौरभ भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शिक्षकों को जैसे तैसे शांत कराया। छात्रनेता हृदेश यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। परीक्षा को समय पर होने दिया जाए। हालांकि बाद में शिक्षक शांत हो गए और दूसरी पाली की परीक्षा करायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें