फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति आंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमाएं लगाने में 31 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बिना अनुमति ग्राम समाज की जमीन पर महात्मा बुद्ध और डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने के मामले में तीसरे दिन सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। लेखपाल की तरफ से कोतवाली में बिना प्रशासनिक अनुमति प्रतिमाएं लगाने वाले 31 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर 31 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी जमीन पर शासन की बिना अनुमति के जबरन प्रतिमा लगाने और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हलका लेखपाल प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की रात गांव चुर्रा गौटिया में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं लगा दी गई थीं। इसको लेकर गांव में तनाव के हालात बन गए थे। छह अक्तूबर को वह राजस्व निरीक्षक अब्दुल फईम के साथ जांच करने के लिए गांव गए थे। पड़ताल करने पर बिना अनुमति प्रतिमाएं लगाने की बात सही निकली। प्रतिमा लगाने वालों को जब कानूनी प्रक्रिया अपनाने और जगह खाली करने के लिए कहा गया तो वह गाली गलौज करने लगे। इन लोगों ने हमलावर होते हुए अभद्रता भी की। दोनों ने किसी तरह किसी तरह भागकर खुद को बचाया। एसडीएम सौरभ दुबे और तहसीलदार विजय त्रिवेदी को पूरे मामले की जानकारी दी गई। छह अक्तूबर की रात एसडीएम और सौरभ दुबे और सीओ प्रवीण मलिक के साथ गांव गए और प्रतिमाएं लगाने के घटनाक्रम की जानकारी की थी। एसडीएम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई।
इन पर दर्ज की गई रिपोर्ट
चुर्रा गौटिया गांव निवासी सुरेश, सियाराम, रामऔतार, सत्यपाल, त्रिवेणी सहाय, राजेंद्र, सर्वेश, ओमपाल, धनपाल, शशि कपूर, चेतराम, ईश्वरीलाल, गुरुपाल, नंदराम, चेतराम, रामेश्वर दयाल, लीलाधर, संतोष, बाबूराम, डालचंद्र, प्रेमपाल, वीरपाल, श्रीपाल, पूरनलाल, सूरजपाल, लालाराम, श्रीकृष्ण, सुरजन, अहिरबरनलाल, झनकार सिंह और जंडैल सिंह को नामजद किया गया है। कुछ अज्ञात भी बताए गए हैं।
विज्ञापन

अग्रिम कार्रवाई पर मंथन जारी
प्रतिमाएं लगाई जा चुकी है। इनके नियमों को ताक पर रखकर लगाने की बात भी सामने आ चुकी है। जिसके चलते एफआईआर हो गई है, लेकिन अभी तक अधिकारी प्रतिमाओं को लेकर अग्रिम निर्णय नहीं ले सके हैं। इन प्रतिमाओं को यहीं पर लगा रहने दिया जाएगा, या फिर उनको हटवाया जाएगा? अफसरों ने इन सवालों के जबाव देनेे से बच रहे हैं।
प्रतिमाएं बिना अनुमति अवैध तरीके से लगाई गई हैं। इसकी मौके पर जाकर पड़ताल कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। लेखपाल की तरफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - सौरभ दुबे, एसडीएम
लेखपाल से मिली तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की विवेचना कराकर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होगी। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। - प्रवीण मलिक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें