फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामान की खरीद पर नप गईं डीपीओ

Thu, 18 Jun 2015 01:56 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 2851 आंगनबाड़ी केंद्रों पर साज सज्जा का सामान खरीदने में गड़बड़ी पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा नप गई हैं। शासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। जांच होने तक उन्हें निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच शासन के सक्षम अधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन

 जिला कार्यक्रम अधिकारी पर आरोप लगा है कि उन्होंने मार्च में करीब 27 लाख रुपये से जिले के 2851 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए साज सज्जा के सामान में चटाई, नेल कटर, बच्चों के खिलौने खरीदे थे। यह राशि 2600 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक-एक हजार रुपये और 251 मिनी केंद्रों के लिए 500-500 रुपये थी। इस राशि से सामान खरीदने के लिए शासन से अनुमति लेनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए थे। शासन में यह शिकायत हुई तो अपर निदेशक रश्मि सिंह बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को जांच सौंपी गई। दो दिन तक उन्होंने बरेली में अभिलेख देखे और केंद्रों पर पहुंचकर खरीदे गए सामान का सत्यापन भी किया था। जिसमें घटिया सामान खरीदने की प्रथमदृष्टया पुष्टि की गई। अपर निदेशक रश्मि सिंह ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। उसी के आधार पर शासन ने निलंबन आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


कोट
निलंबन आदेश आ गया है। वरिष्ठ सीडीपीओ को चार्ज देने के बारे में डीएम के स्तर से आदेश होंगे। -शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें