फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हो गए जिले के 169 तालाब

Wed, 10 Jun 2015 01:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में 169 तालाब गायब मिले हैं। राजस्व अभिलेखों में यह दर्ज थे लेकिन अब मौके पर नहीं पाए गए हैं। उनके स्थान पर अब कहीं मकान बने हैं और कहीं रास्ते निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान शुरू करने के लिए हाल में ही कराए गए सर्वे में यह तालाब गायब होने का खुलासा होने के बाद अफसरों में खलबली है। सीडीओ ने सभी तहसीलों के एसडीएम को तालाबों से कब्जे हटवाकर उनको एक महीने में पुनर्जीवित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि अफसरों को यह भी नहीं पता कि इन तालाबों पर कब्जे कब किए गए। इनकी सुध शायद अभी भी नहीं ली जाती, अगर शासन ने प्रदेश में मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान लागू नहीं किया होता। इस अभियान के तहत शासन ने तालाबों की स्थिति देखने और कब्जे हटवाने के साथ ही नए तालाब खोदने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से कब्जे वाले तालाबों को चिन्हित करने का अभियान शुरू किया गया। अकेले शहर में ही 14 तालाबों पर कब्जा है। डेलापीर तालाब जैसे कई उदाहरण शहर में और भी सामने हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं, जिनके सारे तालाबों पर ही कब्जा किया जा चुका है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट भी तालाबों पर कब्जे हटवाने के आदेश दे चुका है।


भूमाफियाओं ने भी किए हैं कब्जे
जिले में गायब मिले कई तालाबों पर अब मकान बने खड़े हैं। ऐसे कई तालाबों को चिन्हित करके प्रशासन ने इन पर भूमाफियाओं के कब्जे की आशंका जताई है। अधिकारियों का कहना है कि कब्जा हटाने के दौरान अगर भूमाफियाओं के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


इंसेट...
:::कहां कितने तालाबों पर मिले कब्जे
ब्लाक                        संख्या
भुता                            35
क्यारा                        34
आलमपुर                    27
मीरगंज                    22
बिथरीचैनपुर                12
रामनगर                        6
फतेहगंज पश्चिमी            5
मझगवां                        4
फरीदपुर                        3
नगर पंचायतों में                7
शहर                            14

इंसेट...
::::यह हैं कुछ मामले
-भुता ब्लाक के रसूलपुर वाहनपुर गांव में 10 तालाब थे। इन सब पर कब्जा पाया गया है।
-मीरगंज के नगरिया सादात में सात और सैजना तथा नगरिया कल्यानपुर गांव में चार-चार तालाबों पर कब्जे हो चुके हैं।
-क्यारा ब्लाक के सरायतल्फी गांव में पांच तालाबों पर कब्जा है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पैतृक गांव कांधरपुर के ही दो तालाब भी अब मौके पर नहीं हैं।
-आलमपुर जाफराबाद ब्लाक के देवचरा गांव में गाटा संख्या 397 पर 0.076 हेक्टेयर और बल्लिया गांव में गाटा संख्या 517 पर 0.089 हेक्टेयर में तालाब थे, जो अब नहीं हैं।

वर्जन...
कब्जे के रूप में चिन्हित तालाबों से कब्जे हटाकर उनको पुनर्जीवित किया जाना है। इसके निर्देश सभी तहसीलों के एसडीएम को दे दिए हैं। वह एक महीने में तालाबों से कब्जे हटवाएंगे।
विज्ञापन

-शिवसहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें