फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनानी मेडिकल कालेज की जमीन परअवैध कब्जा, नहीं शुरू हो पा रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने डीएम और एसपी सिटी को पत्र लिखकर की कब्जा हटवाने की मांग
विज्ञापन

बरेली। हजियापुर में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित जमीन पर कबाड़ियों ने कब्जा जमा रखा है। साथ ही हर दिन कूड़ा डंप किया जाता है। इस वजह से निर्माणदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण शुरू नहीं कर पा रही है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने डीएम और एसपी सिटी को पत्र लिखकर इस दिक्कत से अवगत कराते हुए कब्जा और कूड़ा हटवाने को कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. वकील अहमद ने अपने पत्र में कहा है कि हजियापुर में गाटा संख्या 210, 211 और 212 राजस्व अभिलेखों में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं सौ शैय्यायुक्त चिकित्सालय के नाम दर्ज है। केंद्र सरकार ने इसके निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त जारी कर निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दे दी है। निर्माण के लिए इस भूमि की मिट्टी की जांच भी कराई जा चुकी है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी का कहना है कि यह जमीन असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी है। इसे तत्काल खाली कराया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। बता दें कि पिछले साल शासन ने चिकित्सालय निर्माण के लिए डीएम को यह भूमि सुरक्षित कर खाली कराने के निर्देश भी दिए थे लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें