फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा- ठेली की मरम्मत पर 85 हजार, पीपल का चबूतरा बनाने पर 91 हजार खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परफार्मेंस ग्रांट की रकम वापस लेने, पंचायत सचिवों समेत अन्य अफसरों पर कार्रवाई के बावजूद ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा थम नहीं रहा है। अब एक ग्राम पंचायत में सरकारी धन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। प्रधान ने एक ठेली की मरम्मत पर 85 हजार रुपये खर्च कर दिए। इतना ही नहीं पीपल का चबूतरा बनाने के नाम पर 91 हजार रुपये ठिकाने लगा दिए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला कृषि अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अफसरों को आरोपों की बिंदुवार जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मीरगंज की ग्राम पंचायत लभेड़ा के प्रधान अमर सिंह पर ग्रामीण अनिल कुमार, हरीश कुमार, ओमवती, रमेश पाल आदि ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक ठेली की मरम्मत कराने के लिए आठ बार में 85 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। प्रधान ने फर्जी कार्य दिखाकर अपने बेटों के नाम से रुपया निकाला है। पीपल का चबूतरा बनाने के लिए 91 हजार रुपये खर्च कर दिए हैं। ऐसे ही अन्य कई निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा आदि पर फर्जी तरीके से लाखों के बजट का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें