फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी झाड़ू दूसरे को थमाई तो सफाईकर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने स्थिति में सुधार न होने पर एडीओ पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश

बरेली। गंदगी से अटी ग्राम पंचायतों में हाल ही में संक्रामक रोगों से तमाम लोगों की जानें चली जाने के बाद सोया सिस्टम जागा है। अब उन सफाईकर्मियों पर ध्यान गया है जो अपनी झाड़ू किराये के लोगों को थमाकर ठाठ से साहब बने बैठे हैं। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों में एडीओ को औचक निरीक्षण कर ऐसे सफाईकर्मियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में दो हजार से ज्यादा सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों में सफाई न होने की शिकायतें आम हैं। कई जगह सफाईकर्मी किराये के लोगों को सफाई करने की जिम्मेदारी देकर खुद आराम से बैठे हैं। ऐसी डेढ़ सौ से ज्यादा शिकायतें डीपीआरओ कार्यालय को मिली हैं। अब डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने सभी ब्लॉकों में एडीओ को सभी ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ को इस आदेश को गंभीरता से लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सत्यापन के बाद किसी गांव में सफाईकर्मी की जगह कोई दूसरा काम करता मिला तो एडीओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सफाईकर्मियों के खिलाफ दूसरे लोगों से काम कराने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। एडीओ की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद भी खामी मिली तो एडीओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें