फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम, स्काउट-गाइड मास्टर के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से व्यायाम और स्काउट-गाइड मास्टर की तैनाती नहीं की गई है, जबकि शासन ने स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इस मामले में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बरेली इकाई ने डीएम को पत्र देकर तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यूटा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कई बार बीएसए को पत्र सौंपकर तैनाती के लिए जारी शासन के आदेश का अनुपालन करने की मांग की गई, लेकिन अब तक उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला, एक पुरुष समेत दो अतिरिक्त व्यायाम शिक्षक और इसी क्रम में जिला स्काउट गाइड मास्टर के 33 पदों पर तैनाती होनी है। पद रिक्त होने से बच्चों को पढ़ाई के अलावा अन्य शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने डीएम से मामले को प्रमुखता से लेते हुए जल्द रिक्त पदों पर तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें