फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हामिद लतीफ के आखिरी सफर में नहीं पहुंचे सपा के बड़े नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के चर्चित समाजवादी नेता हामिद लतीफ उर्फ बब्बू को स्वालेह नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। जहां तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। उनका लंबी बीमारी के दौरान गत दिवस रविवार को अपने निवास पर इंतकाल हो गया था। उनके आखिरी सफर में यूं तो बड़ी तादात में लोग शामिल हुए मगर सपा के गिने चुने नेताओं के अलावा तमाम बड़ा नेता नदारद रहे। यह चर्चा आम जरूर रही।
विज्ञापन

सपा नेता हामिद लतीफ के जनाजे में शामिल होने वालों में सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, अनवर एवज, योगेश सिंह यादव, सूरज यादव, इकबाल रजा खां, सरफराज वली खां, शमीम खां सुल्तानी, पार्षद शमीम अहमद, जफर बेग, प्रमोद बिष्ट, अफगान बेग, गुरु प्रसाद काले, भाजपा नेता डॉ. अनिल शर्मा, कांग्रेस नेता ब्रह्म स्वरूप सागर, कासिम कश्मीरी, अकील अहमद, तनवीर अहमद, फराज अहमद, हसन मसूद के अलावा अन्य लोगों में शुएब रजा खां, अरशद तारिक शमसी आदि भी शामिल रहे। वहीं, नाहिद सुल्ताना भी सुबह उनके घर पहुंची। मगर सपा के तमाम पूर्व विधायक पुराने समाजवादी हामिद लतीफ के जनाजे में नहीं पहुंचे। साथ ही यहां यह भी चर्चा रही कि हामिद लतीफ का अंतिम समय बीमारी के चलते बड़े कष्ट से बीता लेकिन प्रमुख सपाइयों ने उनका हालचाल जानने का कभी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें